lockdown guidelines

किन राज्यों में कल से संपूर्ण लॉकडाउन,जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और भी कई राज्यों ने संपूर्ण Lockdown और सख्त पाबंदियां लगाने जैसे कदम उठाए हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने 10 मई यानी सोमवार से संपूर्ण Lockdown का एलान किया है जो 24 मई तक लागू रहेगा। कर्नाटक में शुक्रवार शाम से और केरल में शनिवार सुबह से लाकडाउन प्रभावी हो गया है।

चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बयान जारी कर कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए Lockdown के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ Corona के हालात की समीक्षा करने और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर Lockdown लागू करने का फैसला किया गया। आवश्यक सामान और सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और निजी एवं सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकारी शराब की दुकानें, बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा हाल, क्लब, पार्क, बीच भी इस दौरान बंद रहेंगे।


विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और पीएमके ने संपूर्ण लाकडाउन का स्वागत किया है। इनका कहना है कि इससे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। परंतु, इन दोनों दलों की सहयोगी BJP ने Lockdown के फैसले को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया है। प्रदेश BJP का कहना कि इसमें दैनिक कामगारों और कमजोर वर्ग को मदद पहुंचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। Lockdown के दौरान टीकाकरण अभियान कैसे चलेगा इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा गया है।
राजस्थान सरकार ने भी 10 से 24 मई तक के लिए राज्य में Lockdown की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किराना, दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई है।

कर्नाटक में शुक्रवार शाम और केरल में शनिवार सुबह से Lockdown प्रभावी हो गया है। केरल में 16 मई तक पाबंदियां जारी रहेंगी। इन दोनों ही राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बेंगलुरु तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मामलों वाला देश का पहला महानगर बन गया है। गोवा में भी रविवार से 15 दिनों के लिए कफ्र्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान शराब की दुकानों के साथ ही किराना और दूध-सब्जी की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी।
हिमाचल में कल से चार जिलों में लॉकडाउन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार जिलों में सोमवार से Lockdown लगाने का फैसला किया है। ये जिले हैं- कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर। इसके अलावा सरकार दूसरे क्षेत्रों में Corona कर्फ्यू के तहत नए प्रतिबंध भी लागू करेगी।

पुणे में वीकेंड लाकडाउन को लेकर पुलिस सख्त

पुणे में भी पुलिस ने वीकेंड Lockdown को लेकर सख्ती की है। पुलिस ने शहर में संपूर्ण वीकेंड Lockdown को लागू किया है। बिना वजह सड़क पर निकलने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। वीकेंड Lockdown में सिर्फ दवा की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गी है।

मेघालय-मणिपुर में भी सख्ती

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और मणिपुर में भी सख्ती शुरू हो गई है। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स और मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिलों भी शनिवार से 17 मई तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, Corona जांच और टीकाकरण के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1