राष्ट्रपति Donald Trump के कार्यक्रम में घुसा कोरोना संक्रमित शख्स

चीन के वुहान से निकला Coronavirus पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस वायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इसके संक्रमित व्यक्ति को देखकर लोग ऐसे भागते है। जैसे कोई बड़ा आतंकी आ गया हो। कुछ दिन पहले ही भारत के उड़ीसा राज्य में Coronavirus से संक्रमित आयरिश नागरिक एक अस्पताल से भाग गया था। जिसको ढूढ़ने में प्रशासन और पुलिस दोनो लग गई थी। वहीं एक ऐसा और मामला सामने आया है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भी Coronavirus से डर गए हैं। दरअसल, वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में व्हाइट हाउस मौजूद थे। Coronavirus से संक्रमित व्यक्ति वहां पहुंच गया। जिसकी जानकारी होते ही व्हाइट हाउस में हड़कंप मच गया। हालांकि Trump ने कहा है कि मुझे इसकी कोई फिक्र नहीं है और मेरा शेड्यूल पहले के मुताबिक ही चलेगा।

कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन कंजरवेटिव यूनियन ने रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के हवाले से शनिवार को ट्वीट किया था कि यह संक्रमण कॉन्फ्रेंस से पहले का था। न्यू जर्सी के एक अस्पताल में इस व्यक्ति का टेस्ट हुआ था और इसे पॉजिटिव पाया गया। इस खुलासे के बाद मरीज को आम पब्लिक से अलग कर दिया गया है। अब ये शख्स न्यू जर्सी में डॉक्टरों की देख रेख में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से कोई संपर्क नहीं हुआ है। वहीं अमेरिकी अखबार दा वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि कार्यक्रम के दौरान संक्रमित व्यक्ति ने ट्रंप से बातचीत की और हाथ भी मिलाया। लेकिन इस खुलासे के बाद Trump ने कहा कि वह इस बारे में जरा भी चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि Coronavirus के खतरे के बावजूद उनका चुनाव अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1