श्रीनगर में अब तक सबसे ठिठुरन की रात, शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर में तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके चलते मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीत लहर तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में कल रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था।

शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी। झील के अलावा कई जलधाराओं का भी यही हाल है और कई स्थानों पर पानी आपूर्ति लाइन भी प्रभावित हुई है। मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के लेह शहर में तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि द्रास शहर में तापमान शून्य से 28.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1