वसंत पंचमी पर CM योगी ने संगम में लगाई डुबकी…

वसंत पंचमी के पावन पर्व पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई है। इस ख़ास मौके पर सीएम योगी के साथ BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत अन्य लोगों ने भी संगम घाट पर पवित्र स्नान किया। इन सभी ने पहले जत्थे के साथ गंगा में स्नान किया है।

CM योगी स्नान के बाद वहां के स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं। CM का कार्यक्रम घोषित नहीं है। माना जा रहा है कि CM स्नान के बाद प्रयागराज से रवाना हो जाएंगे। फिर भी ऐहतियातन प्रशासन ने एक टुकड़ी तैयार की है। वहीं दूसरा धड़ा गंगायात्रा के साथ होगा। एडीएम सिटी एके कनौजिया की देखरेख में गंगा यात्रा को कौशाम्बी बॉर्डर तक छोड़ा जाएगा।

तीसरा धड़ा संगम स्नान के लिए तैयार होगा। वसंत पंचमी का स्नान होने की वजह से यहां पर भी सुरक्षा की दृष्टि से जरूरत होगी। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मेला में तैनात होंगे। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि मेला क्षेत्र किसी कीमत पर न छोड़ें। ऐसे में चौथा सबसे प्रमुख स्नान पर्व होने के कारण सभी मेन रास्तों पर खुद ध्यान दें। भीड़ नियंत्रित करें। सुबह 5 बजे से अरैल में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

माघ मेला में संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे CM योगी ने भरोसा दिलाया है कि मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में अयोध्या आंदोलन से जुड़े संतों की मुख्या भूमिका होगी। इसी तरह बुधवार को गंगा यात्रा की अगुवाई करने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने यह आश्वासन पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद व संतोष दास से मुलाकात के दौरान दिया। उन्होंने मंदिर निर्माण पर संतों से बातचीत भी की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बहुत जल्द ही शुरू होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1