CM योगी ने आज सोनभद्र के उम्भा गांव का किया दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सोनभद्र के उम्भा गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान गांव उम्भा में 281 लाभार्थियों को कुल 852 बीघा भूमि का पट्टा आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ सोनभद्र में 340 करोड़ रुपए की लागत से 35 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 11 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री उम्भा में 292 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभान्वित भी करेंगे। इसके साथ ही 11 मृतकों के वारिसों को 18.50 लाख रुपए की सहायता राशि और उनके परिवार के लिए निराश्रित महिला पेंशन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। जबकि 20 घायल व्यक्तियों को 6 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उम्भा में पुलिस चौकी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा उम्भा में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 510 एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत 201 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान कर ग्राम को संतृप्त किया जाएगा। यही नहीं उम्भा में समस्त घरों को विद्युतीकरण से संतृप्त किया जाएगा।

इसके साथ ही उम्भा के पहाड़ी टोला में 23.54 लाख रुपए की लागत से सौर ऊर्जा आधारित मिनी पेयजल योजना के अन्तर्गत कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। उम्भा में समस्त पात्र परिवारों को राशन कार्ड से संतृप्त किया जाएगा। उम्भा को दिव्यांग पेंशन से संतृप्त कर दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उम्भा में 88 नए लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1