सीएम योगी आज करेंगे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के तीन जिलों कानपुर, बाराबंकी और मऊ का दौरा करेंगे। जहां सोमवार को कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जानकारी है कि कानपुर के काकादेव सेंट्रल पार्क में सीएम योगी सरकारी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगे। वहीं जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। जिसके बाद मऊ में भी उनका सरकारी योजनाओं का उद्घाटन है।

सीएम योगी दोपहर में बाराबंकी जाएंगे। जहां मंडी समिति परिसर में वे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद मऊ में अलग अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। जबकि घोसी विधानसभा की सीट खाली होने के चलते वहां उप-चुनाव कराया जा रहा है। सीएम योगी का घोसी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल कंपाउंड में कार्यक्रम का आयोजन है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1