CAA प्रदर्शन पर योगी आदित्‍यनाथ का तंज, पुरुष घर पर रजाई में, महिलाएं चौराहे पर

दिल्‍ली के शाहीन बाग और लखनऊ के घंटाघर पर CAA के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर UP के CM योगी आदित्‍यनाथ ने तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है। CM योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं।

कानपुर में CAA के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। हिंसा करने वालों के साथ वसूली की जाएगी। विपक्ष के रवैये से देश के दुश्‍मनों के हौसले बुलंद हो गए हैं। भारत को बदनाम करने का अभियान चल रहा है। CM ने कहा कि कांग्रेस, लेफ्ट और NGO लोगों को भड़का रहे हैं। हमें मौन नहीं रहना है। कांग्रेस नेता कह चुके हैं कि जब तक ISI के एजेंटों की भारत में एंट्री नहीं करा लेते तब तक नहीं मानेंगे।

CM योगी ने कहा, ‘कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है। CM योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं। यह लज्जाजनक है। विरोध करने वाली महिलाओं को नहीं पता कि CAA क्या है, उनके मर्द अक्षम हैं।’ उन्‍होंने कहा कि कश्मीर की आज़ादी के नारे देशद्रोह की श्रेणी में हैं।

CAA के खिलाफ पिछले कई दिनों से दिल्‍ली के शाहीन बाग और लखनऊ के घंटाघर पर प्रदर्शन चल रहा है। लखनऊ के घंटाघर इलाके में महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा थामे नागरिकता संशोधन ऐक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। CAA और NRC को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटियों समेत 159 के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। बेटियों के खिलाफ FIR पर मुनव्वर राना ने मीडिया के सामने आकर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का रवैया बेहद गलत है।

मुनव्वर राना ने कहा, ‘एक तरफ तो सरकार तीन तलाक के मामले में कहती है कि ये हमारी बेटियां हैं। दूसरी ओर जब वे अपना हक मांग रही हैं, प्रदर्शन कर रही हैं तो कभी उन्हें कंबल नहीं दिया जाता, खाने को छीन लिया जाता है। बच्चे दूध से बिलख रहे हैं। मुनव्वर राना ने आगे कहा, ‘मैं सरकार को चेतावनी देते हुए अपना एक शेर फिर से कहता हूं कि एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आंखों का समंदर होना।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1