देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी 16 अगस्त को दूसरी पुण्य तिथि है। इस मौके पर सीएम Yogi Adityanath ने लोक भवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। CM ने उनका नमन किया।
लखनऊ के लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर 8 माह पहले लोकभवन में 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाई गई थी। इसका लोकार्पण PM नरेंद्र मोदी ने किया था। आज उसी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सीएम Yogi Adityanath ने उनको नमन किया। सीएम Yogi Adityanath के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी देश के सबसे लोकप्रिय सांसदों में रहे अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी दूसरी पुण्य तिथि पर श्रृद्धांजलि देकर नमन किया।
अटल बिहारी वाजपेयी ने सांसद के रूप में एक दशक से ज्यादा समय तक लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके निधन के बाद दिल्ली में उनके नाम पर अटल समाधि का निर्माण किया गया था।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद 3 बार संभाला। वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 1998 में उन्होंने केंद्र में 13 महीनों की सरकार चलाई थी। 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और 2004 में NDA की हार तक इस पद पर बने रहे। उनके कार्यकाल में भारत ने परमाणु परीक्षण कर यह क्षमता हासिल की। इसके साथ ही कारगिल में हुई पाकिस्तानी घुसपैठ को रोककर भारत ने पड़ोसी देश को धूल चटाई थी।
