कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा 75 के हुए,पीएम मोदी ने दी बधाईं

PM नरेंद्र मोदी ने Karnataka के CM बी. एस. येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को उन्हें बधाई दी। कर्नाटक के CM और वरिष्ठ BJP नेता बी एस येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को 75 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “कर्नाटक के परिश्रमी मुख्यमंत्री बी.एस. युदियुरप्पा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह राज्य के विकास, विशेषकर किसानों के कल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

मिली जानकारी के मुताबिक शाम को उनके यंहा जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व CM एस एम कृष्णा के अलावा कांग्रेस के सिद्दरमैया तथा जद(एस) के एच डी कुमारस्वामी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, प्रह्लाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी भी समारोह में शामिल होंगे। BJP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और राज्य के पार्टी प्रमुख नलिन कुमार कतील भी समारोह में शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 75 वर्ष की आयु पार कर चुके पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय राजनीति से अलग कर दिया। हालांकि येदियुरप्पा के मामले में अपवाद देखा गया। BJP ने उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 28 में से 25 सीटें जीती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1