रघुवर के रथ का रुख फिर कोल्हान की ओर

मुख्यमंत्री रघुवर दास कोल्हान की अधूरी जोहार जन आशीर्वाद यात्रा दोबारा शुरू की है। सीएम का रथ अगले तीन दिनों तक कोल्हान प्रमंडल के ऐसे विधानसभा क्षेत्रों का रुख करेगा जहां पिछले प्रवास के दौरान वे नहीं पहुंच सके थे। कोल्हान के बाद भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा उत्तरी छोटानागपुर जाएगी। सीएम यहां 14 अक्टूबर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। ये तमाम ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां भाजपा की अपेक्षाकृत चुनौती कहीं कठिन हैं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने प्रमंडलीय प्रवास के दौरान संताल परगना को अपने रथ से नाप चुके हैं। मुख्यमंत्री की कोल्हान यात्रा गत 26 सितंबर को शुरू हुई थी। लेकिन मौसम की खराबी के कारण कोल्हान की जन आशीर्वाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा था। मुख्यमंत्री अब उसी अधूरी यात्रा को ३ दिन में पूरा करेंगे। कोल्हान भाजपा के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूूर्ण रहा है। भाजपा की हवा के बावजूद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सिंहभूम सीट पर हार का मुँह देखा था। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा खुद चुनाव हार गए थे।

कोल्हान प्रमंडल का भाजपा का टास्क तनिक चुनौतीपूर्ण है। पिछले विधानसभा चुनावों में झामुमो सत्ताधारी दल भाजपा पर भारी पड़ा था। कोल्हान की 14 में से सात सीटों पर झामुमो ने जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने पांच में। जुगसलाई भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी की झोली में गई थी तो जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा विजयी हुईं थी। यह सीट फिलहाल रिक्त है। गीता कोड़ा अब कांग्रेस सांसद हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को लोकसभा चुनावों में सिंहभूम संसदीय सीट से चुनाव हराया था।

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की रुपरेखा कुछ ऐसी है:-
11 अक्टूबर : पोटका, हाता, हेसल, राजनगर, चाईबासा, झींकपानी, चाईबासा में प्रमुख समुदाय से भेटवार्ता।
12 अक्टूबर : चाईबासा, तांतनगर, मंझारी, कुमारडुगी, हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर व नोवामुंडी।
13 अक्टूबर : गोयलकेरा, सोनुआ, जेनाबेड़ा व चक्रधरपुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1