Bihar Election CM Nitish Rally

बिहार का रण: पूरा बिहार मेरा परिवार- नीतीश कुमार

बिहार में आज चुनावी रैलियों का दिन है। आज मुख्यमंत्री Nitish Kumar भी अपने Actual चुनाव प्रचार की शुरुआत बांका के अमरपुर से की। आज ही वे बाहुबली विधायक व Anant Singh के गढ़ मोकामा में भी गरजेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी भी उनके साथ रहेंगे। एक सभा में मुख्यमंत्री 40 मिनट का समय दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बांका की जनसभा में कहा कि राज्य की आठ से 10 पंचायतों पर पशु अस्पताल खुलेंगे। पशुओं का इलाज मुफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सेवा से नहीं मेवा से मतलब होता है। ऐसे लोगों से बचने की जरुरत है। वे अमरपुर के सिहुड़ी मोड़ मैदान में अमरपुर विधान सभा क्षेत्र से JDU उम्मीदवार जयंत राज के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग परिवार के लिए राजनीति करते हैं, जबकि वे बिहार के लिए करते हैं। मेरा परिवार ही बिहार है।

उन्‍होंने कहा कि गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। हर जिले में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कहा कि Corona काल में दूसरे प्रदेशों से 22 लाख लोगों को बिहार लाया गया है। सभी को प्रशिक्षित कर राज्य में ही रोजगार देने का काम किया जाएगा। कहा कि Corona से मौत पर मृतक के स्वजन को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। राज्य में Corona की जांच में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से जागरुक रहने की अपील की।

राज्य के 10 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं व 20 प्रतिशत अतिपिछड़ों को आरक्षण दिया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों को 10 लाख रुपये तक ऋण रोजगार के लिए दिए जा रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

नीतीश कुमार की आज 4 जनसभाएं

मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10.30 बजे चुनाव प्रचार के लिए निकले। उनकी पहली चुनावी सभा बांका के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के बलुआ टीकर मैदान में हुई। दूसरी सभा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के करगहिया स्थित देवी प्रसाद महतो हाई स्कूल मैदान में 12:40 बजे शुरू हो चुकी है। तीसरी चुनावी सभा मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हवेली खडग़पुर के आरएसके मैदान में अपराह्न 01:50 बजे होगी। आज की आखिरी चुनावी सभा पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी डीह प्रखंड कार्यालय के सामने में शाम 03:05 बजे होगी।
गुरुवार को भी चार चुनावी सभाएं करेंगे सीएम नीतीश

मुख्‍यमंत्री गुरुवार को भी चार चुनावी सभाएं करेंगे। गुरुवार को वे चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान में मध्य विद्यालय के मैदान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर में उच्चतर हाई स्कूल के मैदान, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए नीमी कॉलेज के मैदान शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ में गरजेंगे मुख्‍यमंत्री

बुधवार से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे महत्‍वपूर्ण जनसभा मोकामा में आरजेडी के बाहुबली प्रत्‍याशी अनंत सिंह के गढ़ में होगी। मोकामा में अनंत सिंह को टिकट देकर आरजेडी ने जेडीयू को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। एक जमाने में अनंत सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था, लेकिन महागठबंधन के गठन के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दबाव में उन्‍हें जेडीयू ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। हाल-हाल तक तेजस्‍वी यादव ने भी अनंत सिंह को बैड एलिमेंट कहा था। अब बदली राजनीति में अब तेजस्‍वी यादव ने उन्‍हें पार्टी का टिकट दिया है तो वे भी तेजस्‍वी को अगला मुख्‍यमंत्री बता रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1