मास्क देखकर भड़के CM नीतीश, कहा-सभी जगहों से हटाएं धारा 144

Coronavirus से बचाव के प्रति सतर्कता के प्रयासों के बीच CM नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि इसे लेकर दहशत नहीं फैलाई जाए। उन्होंने विधानसभा में लोगों को सतर्क रहने की अपील की और DGP और मुख्य सचिव को सभी जिलों से धारा 144 को तत्काल हटाने का निर्देश दिया और कहा कि इससे राज्य में बेवजह दहशत का माहौल बन रहा है।

विधानसभा में नीतीश ने कहा कि कोरोना से बीमार मरीज के इलाज का वहन राज्य सरकार करेगी साथ ही अगर किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है तो बिहार सरकार CM सहायता कोष से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देगी। नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना को देखते हुए बिहार और नेपाल के बॉर्डर इलाके में 49 जगहों स्क्रीनिंग की सुविधा है।

CM ने कहा कि इस वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सचेत है और लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। CM ने विधानसभा में बड़ी संख्या में लोगों के मास्क लगाने पर भी हैरानी जताई और कहा कि इससे आम लोगों के बीच भय पैदा हो रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन किसी को कहीं जाने से रोका नहीं जा सकता है। बोधगया में कई देशों के लोग आते हैं, सबकी जांच हो रही है। अभी तक बिहार में कोई मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इसे डरने की जरूरत नहीं, लोग एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1