पैगंबर कार्टून विवाद में फ्रांस में टीचर की गला काटकर Murder के बाद अब इसी तरह एक और हत्या का मामला सामने आया है। फ्रांस के एक Church में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और 2 अन्य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से Murder कर दी। यह घटना फ्रांस के नाइस शहर में हुई है। शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है।
मेयर क्रिस्चियन इस्तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुई है। पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। कई अन्य घायल हो गए हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा किमहिला का गला काटा गया है। France के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काटा गया है।
चर्च को घेर लिया गया है
फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले के जांच की जिम्मेदारी दी गई है। घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों का कहना है कि हथियारबंद जवानों ने चर्च को घेर लिया है। मौके पर एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियां मौजूद हैं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब कुछ समय पहले ही फ्रांसीसी टीचर की पैगंबर का कार्टून दिखाने पर हत्या कर दी गई थी। यह अभी तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चर्च में चाकू हमला करके लोगों की हत्या करने के पीछे मकसद क्या था या इसका पैगंबर के कार्टून से कोई मतलब है। इससे पहले France में पैगंबर का कार्टून दिखाने पर एक टीचर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद France के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अभिव्यक्ति की आजादी और धर्म का उपहास उड़ाने के अधिकार का जमकर समर्थन किया है। हालांकि इसके बाद से वह मुस्लिम देशों की आलोचना का शिकार हो गए हैं।