लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष Chirag Paswan ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित चुनावी रैली में दावा किया कि अगर उनकी पार्टी की सत्ता में आती है तो मौजूदा मुख्यमंत्री Nitish Kumar सलाखों के पीछे होंगे। Chirag Paswan बक्सर के डुमराव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल हो गई। अवैध शराब हर जगह बिक रही है और इसका कमीशन Nitish Kumar तक पहुंच रहा है।
Chirag Paswan ने कहा कि जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी, युवा विरोधी और बिहार को बर्बाद करने वाला है, क्या उसे मुख्यमंत्री बनने रहने का हक है। जनता ने कहा नहीं। इसके बाद चिराग ने सवाल पूछा कि उसे बदला चाहिए या नहीं, जनता ने फिर उनको अपना समर्थन दिया। साथ ही कहा कि 7 निश्चय योजना में घोटाला करने वाले सलाखों के पीछे होंगे, वो चाहें अधिकारी हों या फिर मुख्यमंत्री ने। LJP की सरकार बनने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी और फिर सबको जेल भेजा जाएगा। चाहें वो मुख्यमंत्री ही क्यों न हो।