चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को मिली विक्रम लैंडर की लोकेशन, संपर्क साधने की कोशिश जारी – ISRO

ISRO के वैज्ञानिको ने चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की वर्तमान स्तिथि का पता लगा लिया है। विक्रम लैंडर को चाँद की सतह से उसकी निर्धारित लोकेशन से 500 मीटर की दूरी पर देखा गया है। चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की थर्मल तस्वीर इसरो को भेजी है। इस खबर की पुष्टि खुद इसरो चीफ Dr. K SIVAN ने की है।

इसरो चीफ ने बताया कि अभी लैंडर से संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन उस से संपर्क करने की लगातार कोशिश जारी है। चाँद के दक्षिणि ध्रुव पर लैंडिंग के दौरान इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया था। अचानक आखिरी डेढ़ मिनट में इसरो का लैंडर से संपर्क टूटा था। जिसकी वजह से पूरे भारत में एक मायूसी छा गयी थी। काफी समय तक इसरो की टीम ने लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

विक्रम लैंडर का चाँद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले इसरो कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। इस मिशन की सफलता को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और देश भर के स्कूलों से प्रतियोगिताओ के माध्यम से चुने गए कुछ बच्चे भी थे। संपर्क टूटने के बाद इसरो चीफ और पीएम मोदी भावुक हो गए थे जहा पीएम मोदी ने इसरो चीफ Dr. K SIVAN की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा था कि आपने जो भी किया वो काम बड़ी उपलब्धि नहीं है


Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1