Chandra Grahan India timings

Chandra Grahan:आज 580 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण,जानिए भारत में चंद्र ग्रहण 2021 का समय

Chandra Grahan: साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)देश के कई हिस्सों में आज (19 नवंबर) को देखा जाएगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिखाई देगा। 2021 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण 580 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) बताया जा रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और 15वीं सदी के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्‍यादा होने के कारण 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) की अवधि ज्‍यादा रहेगी।
जानिए भारत में कब-कहां और कितने बजे देगा दिखाई

आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) हिंदू कैलेडंर की तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष (19 नवंबर) को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखेगा। असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण नजर आएगा।
कार्तिक पूर्णिमा 2021

पिछले साल की तरह ही इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह एक शुभ दिन है जहां भक्त गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। भारत से दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण नवंबर 2022 में होगा।

21वीं सदी में पृथ्वी पर कुल 228 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार चंद्र ग्रहण साल में अधिकतम तीन बार ही हो सकता है।


आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत समेत अमेरिका, आस्ट्रेलिया और यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा। Timeanddate.com के अनुसार यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) अधिकांश रूप से यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर समेत विश्व के अनेक हिस्सों में देखने को मिलेगा।

बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, लेकिन इस दौरान तीनों खगोलीय पिंड अंतरिक्ष में एक सीधी रेखा नहीं बनाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1