NCB

सुशांत की कॉल डीटेल्स से चौंकाने वाला सबसे बड़ा खुलासा…

बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput के निधन को 3 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। ऐसे में CBI की छानबीन अभी भी जारी है। सुशांत के केस में हर दिन कोई ना कोई नया चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। लेकिन अब तक एक्टर की मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। वहीं अब सुशांत के केस में एक और खुलासा हुआ है।


सूत्रों के मुताबिक Sushant Singh Rajput ने मौत से एक दिन पहले यानि 13 जून की दोपहर 2.22 बजे के बाद से अपने फोन का इस्तेमाल ही नहीं किया था। उस वक्त उन्होंने ना तो किसी के मैसेज का जवाब दिया और ना ही किसी के कॉल का जवाब दिया।


आपको बता दें कि 9 सितंबर को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस Rhea Chakraborty को ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया है। रिया के अलावा 15 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं रिया ने NCB की जांच के दौरान 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नामों का खुलासा किया है जो ड्रग्स लेते हैं।

इसके अलावा हाल ही में सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की दोस्त और एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने एक इंटरव्यू में दिशा के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मौत से एक दिन पहले दिशा और मैंने चैट पर बात की थी, हम दोनों ने नॉर्मल बातें की थीं। मैंने उससे कहा था कि हमें मिलकर कहीं बाहर घूमना चाहिए क्योंकि हम फोन पर ज्यादा बात नहीं कर पाते। लेकिन अगले दिन ही दिशा की मौत की खबर मिली।’ इसके अलावा रश्मि ने ये भी कहा कि- ‘दिशा सालियान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी थीं इसीलिए मुझे ऐसा लगता है कि इंडस्ट्री के कई लोगों से उनकी काफी गहरी जान पहचान थी। दिशा के बारे में आपको उन स्टार्स से बात करनी चाहिए। कोई तो होगा जो कुछ जानता होगा। दिशा बहुत ही सच्चे दिल की लड़की थी।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1