सुशांत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ दर्ज किया केस

बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी CBI ने FIR दर्ज की है। FIR में Sushant Singh Rajput की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का भी नाम है। CBI ने IPS की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है। CBI की FIR में Rhya Chakraborty, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के नाम हैं।

एक्ट्रेस Rhya Chakraborty पर आपराधिक साजिश, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। Rhya Chakraborty के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना में एक FIR दर्ज कराई थी। केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही सुशांत केस में CBI जांच को मंजूरी दी थी। CBI अब मामले की जांच में तेजी लाते हुए इसमें FIR दर्ज की है।

CBI ने बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि CBI हर पहलू से जांच करने जा रही है। सुशांत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करवाई, तभी से ये मामला रिया के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

बिहार पुलिस दावा कर रही है कि उसके पास Rhya Chakraborty के खिलाफ कई पुख्ता सबूत हैं। इस केस में रिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया। ED ने रिया को शुक्रवार को पेश होने को कहा है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी और और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स आई सामने

Rhya Chakraborty की कॉल डिटेल्स भी सामने आई है। एक्टर Sushant Singh Rajput के वकील विकास सिंह रिया की कॉल डिटेल्स को देख कई तरह के सवाल उठाए हैं। विकास सिंह ने सुशांत मामले में 3 पहलुओं पर जोर दिया है। उन्होंने रिया की कॉल डिटेल्स से लेकर उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर कई तरह के सवाल खड़े किए।

रिया की कॉल डिटेल्स पर सुशांत के वकील ने कहा कि जो कॉल डिटेल सामने आई हैं उससे पता चलता है कि 8 तारीख से लेकर 14 तारीख के बीच रिया और सुशांत के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। रिया ने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे पता चलता है कि सुशांत किस मानसिक स्थिति में थे। यही बात हमारी FIR में भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1