Razia Sultana Resigns

Razia Sultana Resigns:पंजाब की रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Razia Sultana Resigns:पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने इस्तीफा दे दिया है। Razia Sultana को जलापूर्ति एवं स्वच्छता और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिला था। उन्होंने कहा कि सबको पता था कि कुछ गड़बड़ होने वाली है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू वसूलों के आदमी हैं। उनको कोई लालच नहीं है। वो पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं। Razia Sultana नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हैं।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भेजे अपने इस्तीफे में Razia Sultana ने कहा कि वो नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में मंत्री पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगी। इसके अलावा योगिंदर ढींगरा ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब Congress के महासचिव के रूप में इस्तीफा दे दिया। सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंत्री रजिया सुल्ताना और राज्य पार्टी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल के बाद पद छोड़ने वाले ढींगरा तीसरे कांग्रेसी नेता हैं।

गौरतलब है कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने Congress की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी में एक नया संकट पैदा हो गया है। राज्य में नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों के आवंटन के तुरंत बाद सिद्धू ने पद छोड़ दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा है कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के साथ नेतृत्व को लेकर खींचतान के बीच इसी साल जुलाई में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था। अमरिंदर सिंह ने दस दिन पहले पार्टी आलाकमान पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिद्धू ने Sonia Gandhi को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। Congress की सेवा करना जारी रखूंगा।’’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1