CAA:मेरठ रवाना हुए राहुल- प्रियंका, हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों से मिलेगें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छात्रों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को CAA के खिलाफ महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर प्रदर्शन हुआ।

इससे पहले प्रियंका बिजनौर भी गई थीं और हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी। सोमवार को ही कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के राजघाट पर CAA के खिलाफ सत्याग्रह किया था, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा भारत के छात्रो, युवाओं और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मोदी-शाह द्वारा देश को विभाजित करने के विरोध में राजघाट पर आयोजित एकता सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1