CAA विरोध का हुआ राजनितिक हाईजैक- सड़क से आसमान तक हाउस अरेस्ट हुआ देश

CAA को लेकर देशभर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को ऐतिहातन बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा भी रोक दी गई है। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी। गुजरात में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

दिल्ली में NH-8 पर ट्रैफिक जाम की वजह से 16 उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो ने 19 उड़ानों को रद्द कर दिया है, क्योंकि चालक दल के सदस्य ट्रैफिक जाम और अन्य कारणों से जाम में फंसे हैं।

सम्भल जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं मदेहगंज चौकी में चौकी के पास तोड़ फोड़ और आगजनी की गई है। गंज में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की गई है। वहीं लखनऊ के हसनगंज में वाहनों में आग लगा दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1