CAA Protest: Delhi-Lucknow के बाद अब मुरादाबाद में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

यूपी के कई शहरों में नागरिक संशोधन कानून (CAA) व (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग, लखनऊ के घंटाघर के बाद अब मुरादाबाद में भी कुछ महिलाएं सोमवार शाम से CAA के विरोध में धरने पर बैठ गई है। महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्तियां और बैनर लिए नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहीं हैं।

बताया जा रहा है कि मोहल्ला रहमत नगर करूला निवासी 6-7 महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर करूला की पुलिया पर पहुंचीं और वहीं धरने पर बैठ गईं। ये महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारे लगा रहीं थीं और उसे वापस लेने की मांग कर रहीं थीं। बताते चलें कि यूपी की राजधानी लखनऊ के घंटाघर में नागरिक संशोधन कानून और NRC के खिलाफ महिलाएं पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं इस प्रदर्शन में सिर्फ मुस्लिम महिलाएं ही नहीं हैं, बल्कि समाज के तमाम दूसरे धर्मों की महिलाएं भी इस प्रदर्शन में जुट रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1