मिस्र: सड़क हादसों में भारतीय पर्यटक समेत 6 की मौत, 24 घायल

मिस्र में एक सड़क हादसे में भारतीय और मलेशियाई पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 24 लोग घायल हो गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पर्यटकों को लेकर जा रही दो बस काहिरा के पूर्व में एक ट्रक से टकरा गईं। एक चिकित्सा सूत्र ने कहा कि दो मलेशियाई महिला पर्यटक, एक भारतीय पर्यटक और मिस्र के तीन नागरिकों (बस चालक, टूर गाइड और सुरक्षाकर्मी) की मौत हो गई। एक चिकित्सा सूत्र के अनुसार कम से कम 24 अन्य घायलों में से कई पर्यटकों की हालत गंभीर है।

मिस्र में कायरो स्थित भारतीय दूतावास की ओर से शनिवार को बताया गया कि ऐन सोखना के नजदीक 16 भारतीय यात्रियों से भरी बस एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके साथ ही दो नंबर भी जारी किए गए हैं।

भारतीय दूतावास ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए ट्वीट किया है, ‘ईजिप्ट के ऐन सोखना में आज 16 भारतीय यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हेल्पलाइन नंबर्स +20-1211299905 और +20-1283487779 उपलब्ध हैं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1