पड़ोसी देश बंगलादेश में बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री चक्रवाती तूफान बुलबुल ने तड़के ही बांग्लादेश में कहर बरपाया। खासतौर पर बंगलादेश के तटीय इसको में रहने बालों का जन-जीवन अस्त-व्यत हो गया है। समुद्री तूफान की वजह से बांग्लादेश के विशाल तटीय इलाके के लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण दी गई है। आपको बता दें बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनमुर रहमान के मुताबिक चक्रवाती तूफान बुलबुल की वजह से शनिवार शाम तक 18 लाख लोगों के सुरक्षित निकासी की उम्मीद थी। शनिवार सुबह तक 5,000 से अधिक शेल्टर तैयार किए जा चुके थे। बंगलादेश में चक्रवात बुलबुल की वजह से 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। खबरों की माने तो बुलबुल तूफान ने बंगलादेश में सबसे ज्यादा तबाही दक्षिण-पश्चिमी खुलना क्षेत्र मचाई है। आपको बता दे बंगलादेश के इस क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन यानी सुंदरवन है। जो बांग्लादेश-भारत सीमा पर फैला है।
Related Posts
प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के मास्टर स्ट्रोक से चित हुए चीन और पाकिस्तान
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
क्या इस देश ने भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया है?
By
Editor desk
/ August 23, 2019
FATF ने पाकिस्तान को किया ब्लैक लिस्ट , मानकों पर खरा नहीं उतर सका पाक
By
NVR24 DESK
/ August 23, 2019
