Budh Shukra Gochar: दिसंबर के आखिरी सप्ताह में 2 प्रमुख ग्रह बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। इस कारण यह इन राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक होगा।
पंचांग के अनुसार, बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्कक्षमता, गणित और चतुरता कारक ग्रह 28 दिसंबर बुधवार को सुबह 06 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहां न्यायाधिकारी शनि पहले से मौजूद हैं।
पंचांग के अनुसार, शुक्र 29 दिसंबर दिन गुरुवार को शाम 04 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि के साथ बुध विराजमान हैं। ऐसे में यह सप्ताह इन राशियों के लिए बेहद महत्पूर्ण होगा।
कन्या राशि : शुक्र और बुध गोचर के कारण इनके जीवन में शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी. नौकरी के अवसर आयेंगे। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की भी संभावना है।
कर्क राशि : कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। अचानक पैतृक संपत्ति वापस मिल सकती है। विवाह के योग बनें हैं। व्यापार में तरक्की होगी।
मेष राशि : कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग मजबूत होगा. कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान अटके कार्य शुरू होंगे।
मीन राशि : इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिलता सकता है। कारोबार या व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान धनलाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।

