ब्राजील में हो रहे 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो गई है। पीएम मोदी ने बुधवार देर रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से मुलाकात की। दो प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिले, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच विश्व व्यापार संगठन, ब्रिक्स और आरसीईपी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई । आपको बता दें भारत के महाबलीपुरम में दोनों नेताओं की अनौचारिक शिखरवार्ता के करीब एक महीने बाद अब फिर से दोनों देशों के प्रमुख आमने-सामने थे। पीए मोदी और शी जिनपिंग की ये मुलाकात बीते दिनों आरसीईपी में शामिल होने से भारत के इनकार के बाद दोनों देशों के बीच आए तनाव को कम करना था। आपको बता दे ब्रिक्स देशों में पांच देश शामिल होते हैं। भारत, ब्राज़ील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के बीच होने वाली इस मुलाकात का मुख्य विषय मौजूदा हालात में आपसी कारोबार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना है।आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आखरी दिन है। सूत्रो की माने तो पीएम मोदी ब्रिक्स की बिजनेस फोरम क्लोजिंग सेरेमनी में भी हिस्सा ले सकते है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
