सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट से 4 मजदूर झुलसे , एक की मौत…

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल के गांव में स्थित सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह तेज ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा हा कि जब मजदूर भट्ठी पर काम कर रहे थे, इस बीच अचानक तेज धमाका हो गया जिससे भट्ठी कि पर काम कर रहे 4 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। जबकि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायल मजदूरों को उपचार के लिए नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल अभी चारों मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण कंपनी प्रबंधन की लापरवाही बताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1