Bihar Politics: क्या है भाजपा की 70 बनाम 30 की सोशल इंजीनिरिंग ? राममंदिर दर्शन है इसका दूसरा अध्याय

Bihar Politics बिहार में महागठबंधन में कथित कलह के बीच बिहार भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने लगी है। पार्टी नेतृत्व की इच्छा बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा की प्रदेश इकाई को 70 बनाम 30 के समीकरण को साधने का निर्देश दिया था।

बिहार में महागठबंधन में कथित कलह के बीच बिहार भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने लगी है। पार्टी नेतृत्व की इच्छा बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने पर टिक गई है।

पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के पताही की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की प्रदेश इकाई को सार्वजनिक मंच को एक संदेश दे गए हैं। वह यह कि 70 बनाम 30 (20 प्रतिशत मुसलमान व 10 प्रतिशत यादव) को छोड़कर शेष मतदाताओं को साधने की पहल करनी है।

क्या है BJP का 70 बनाम 30 का प्लान ?

भाजपा नेताओं का मानना है कि यादव-मुस्लिम समुदाय महागठबंधन के कोर वोटर्स हैं। उन्हें तोड़ना आसान नहीं हैं। हालांकि बाकी बचे 70 प्रतिशत की आबाधी को भाजपा की तरफ मोड़ा जा सकता है। केंद्र की योजनाएं इसमें बड़ी भूमिका निभाने वाली है।

हालांकि भाजपा आने वाले समय में कई ऐसे कदम उठा सकती है, जो लोकसभा चुनाव की बाजी को पूरी तरह उनकी तरफ कर सकते हैं। प्रदेश इकाई उस पर आगे बढ़ चुकी है। इस रणनीति का एक अध्याय अयोध्याधाम में 50 लाख श्रद्धालुओं को श्रीराम का दर्शन कराने का है।

अयोध्या दर्शन करा राजनीति साधेगी भाजपा

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बिहार के शीर्ष नेताओं की बैठक में बिहार के 50 लाख श्रद्धालुओं को 22 जनवरी के बाद आगामी तीन महीने में अयोध्याधाम भ्रमण कराने पर मुहर लगी।

भाजपा की योजना प्रतिदिन 80 से सौ विशेष ट्रेन बिहार के विभिन्न स्टेशन से अयोध्याधाम के बीच चलाने की है। तीन दिवसीय अयोध्याधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं ठहरने एवं टिकट की व्यवस्था निशुल्क होगी। भाजपा का यह कदम लोकसभा चुनाव के लिए ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है।

चौथा कृषि रोड मैप चढ़ेगा परवान

किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए कृषि विभाग कई स्तर पर पहल कर रहा है। विशेषकर चौथा कृषि रोड मैप को परवान चढ़ाने की है। इसके माध्यम से किसानों की कृषि लागत कम करने साथ ही पारंपरिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने की योजना है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि में नवाचार को अपनाने के लिए भी कृषि विज्ञानी प्रेरित करेंगे। इसमें मुख्य रूप से ड्रोन के माध्यम से फसल में कीटनाशक एवं उर्वरक का छिड़काव आदिक सम्मिलित है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1