दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक आज संसद के पुस्तकालय भवन में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी मंत्री और सांसद शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो आज होने वाली संसदीय दल की बैठक में शीर्ष नेतृत्व की ओर से मंत्रियों और सांसदों को नपा-तुला और पार्टी लाइन के हिसाब से बोलने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इस बैठक में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कर्नाटक के सांसद अनंत हेगड़े के विवादित बयानों को लेकर नाराजगी जताने के साथ अन्य नेताओं को नसीहत दी जाएगी कि वो ऐसा कुछ भी न बोलें, जिससे पार्टी को सफाई देनी पड़े।

आपको बता दें बीते दिनों लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था जिसके बाद प्रज्ञा सिंह के इस विवादित बयान पर विपक्ष ने हंगामा किया जिसे देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रज्ञा सिंह के बयान पर सफाई देनी पड़ी थी। वहीं दूसरी ओर बीते रविवार को सांसद अनंत हेगड़े ने महाराष्ट्र को लेकर किए गए एक दावे का पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खंडन करना पड़ा था आपको बता दें अनंत हेगड़े ने रविवार को दावा किया था कि महाराष्ट्र में 40 हजार करोड़ रुपये के फंड का दुरुपयोग रोकने के लिए देवेंद्र फडणवीस को अचानक तीन दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाने का नाटक किया गया था। इस बयान पर विपक्ष ने बीजेपी की खूब आलोचना की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1