Jodhpur News

बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, ‘अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो…’

राजस्थान के जोधपुर में सूरसागर सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र जोशी का एक बयान काफी चर्चा में है. उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने भी सरकार पर हमला साधा है. दरअसल बीजेपी विधायक देवेंद्र जोशी ने अपनी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि जोधपुर में व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है.

विधायक ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे खुद 24 घंटे के अंदर धरने पर बैठ जाएंगे.

दरअसल, जोधपुर के सिवाना गेट चौराहे पर रंगाई छपाई का काम होता है. देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं. रंगाई छपाई का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी समस्या होती है. इसी को लेकर लोग सड़क पर उतर आए जिसमें महिलाएं और पुरुष सिवाची गेट पर मौन प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस और नगर निगम की लापरवाही के चलते ऐसे हालात बने हुए हैं.

सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेट
सड़क के बीचोंबीच चल रहे धरने के चलते शहर में जाम के हालात बन गए, जिसको देखते हुए विधायक देवेंद्र जोशी भी मौके पर पहुंचे. विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि जोधपुर में देर रात तक चाय और अन्य दुकानें खुली रहती हैं, जहां असामाजिक तत्व जमा होकर वारदातों को अंजाम देते हैं.

विधायक ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर हालात नहीं सुधरे तो वे खुद क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे. मौके पर मौजूद एडीसीपी सुनील पवार ने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, “जब कुर्सी वाले ही सरकार से नाराज़ हों, तो समझिए हुकूमत का इक़बाल ही ग़ायब है. बीजेपी के ‘झूठ के दो साल’ पूरे करते ही अब हालत यह है कि जोधपुर की बदहाल कानून व्यवस्था पर खुद बीजेपी विधायक देवेंद्र जोशी को अपनी ही सरकार और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी देनी पड़ रही है. सत्ता में बैठे लोग ही अपनी सरकार पर भरोसा खो चुके हैं.”

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1