delhi news

दिल्ली में दीपू की मौत पर VHP का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

23 दिसंबर 2025 को दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) विरोध-प्रदर्शन कर रहा है. बीते दिनों बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल मचा है.

आज सुबह 11 बजे से बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर कार्यकर्ता जुटकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है.

बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों और फिर मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग को लेकर दोनों देशों के रिश्तें काफी बिगड़ गए हैं.

2 दिन पहले भी दिल्ली में हुआ था प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में शनिवार रात (20 दिसंबर) को दिल्ली में बांग्लादेश हाई-कमीशन के बाहर प्रदर्शन हुआ था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि यह प्रदर्शन बेहद छोटा और शांतिपूर्ण था. इससे बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कहा कि प्रदर्शन में सिर्फ 20 से 25 युवा शामिल थे.

बांग्लादेश में भी दीपू के लिए न्याय की मांग

22 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश में दीपू की हत्या के खिलाफ ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के सामने हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दीपू निर्दोष था. उस पर झूठा आरोप लगाया गया कि उसने ईशनिंदा की है. इसके बाद कट्टरपंथियों ने उसे बुरी तरह पीटा, पेड़ से लटका दिया और फिर जिंदा जला दिया.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हालात लगातार खराब हो रहे हैं. उनका दावा है कि इस साल जनवरी से अब तक 50 से ज्यादा गैर-मुस्लिमों की हत्या हो चुकी है और कई लोगों पर ईशनिंदा के झूठे मामले दर्ज किए गए हैं.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1