दिल्ली में CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। BJP ने दिल्ली में हिंसा के लिए कांग्रेस और सत्तासीन AAP को जिम्मेदार बताया है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ AAP और कांग्रेस ज़िम्मेदार है, क्योंकि ये लोग झूठी जानकारी फैला रहे हैं और हिंसा पर चुप हैं। जावडेकर ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और AAP के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं।
BJP नेता ने कहा कि दिल्ली के जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और AAP के विधायक अमानतुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने जनता को उकसाया। दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और AAP के इशराक खान मौजूद थे। जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे। इस हिंसा की वजह से हुए नुकसान के लिए AAP और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।