बिहार के उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी को आईजीएसटी से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए बनाए गए मंत्रियों के समूह यानी जीओएम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के स्थान पर अब बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस समूह की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रो की माने तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मंत्रियों के समूह का चेयरमैन बनाया गया था। चूंकि वो जीएसटी काउंसिल की भी चेयरमैन हैं, इस वजह से वो जीओएम की अध्यक्षता नहीं बन सकतीं, इसलिए ये पद सुशील कुमार मोदी को दिया गया है।आपको बता दें बीते 4 दिसंबर को पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान के वित्त मंत्रियों और दिल्ली और पुडुचेरी के उप मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय वित्त मंत्री से साथ हुई बैठक के बाद आईजीएसटी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया था। जिसके बाद जीओएम के गठन में एक संशोधन किया गया है जिसके तहत बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को इसका संयोजक बनाया गया है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
