नीतीश कैबिनेट का विस्तार, पहली बार आइपीएस बना मंत्री, 17 नये मंत्री बने, कितने दागी, कौन सबसे ज्यादा धनी ?

करीब ढाई महीने पूर्व बनी बिहार की नयी NDA सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार (Nitish Cabinet Expansion) में मंगलवार को 17 नये मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। जिन मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी उनमें नौ BJP के और आठ JDU कोटे से मंत्री बनाये गये हैं। निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को JDU कोटे से मंत्री बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 17 में से कुल 8 विधायक ऐसे हैं जिनके ऊपर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें JDU, BJP, एक निर्दलीय और एक BSP से JDU में शामिल हुए विधायक जमा खान शामिल हैं। जबकि श्रवण कुमार, बिहार के पूर्व डीजी सुनील कुमार, लेसी सिंह, नारायण प्रसाद और जयंत राज ऐसे विधायक हैं, जो बिल्कुल बेदाग हैं।

सुनिल कुमार और जयंत कुमार पहली बार विधायक और मंत्री बने हैं। इन सभी के अलावा सैयद शाहनवाज हुसैन, संजय कुमार झा और सम्राट चौधरी अभी MLC हैं। जबकि BJP नेता जनक राम अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। वहीं अगर बात करें सबसे अमीर मंत्री की तो उसमें सबसे पहले नंबर पर सुपौल के छातापुर से BJP विधायक नीरज कुमार बब्लू हैं।

शाहनवाज हुसैन : शाहनवाज हुसैन की कुल चल संपत्ति करीब 22 लाख 78 हजार रुपये है, अचल संपत्ति करीब 3 करोड़ 70 लाख है। उन्होंने बिहार विधान परिषद उप-चुनाव में नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। वहीं उनकी पत्नी रेणु हुसैन की चल संपत्ति 1 करोड़ 92 लाख रुपये है।

लेसी सिंह
पूर्णिया के धमदाहा सीट से JDU की विधायक हैं। 12वीं पास लेसी सिंह 2.53 करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालिक हैं। कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।

श्रवण कुमार
नालंदा से JDU के विधायक हैं। कोई आपराधिक केस नहीं है। कुल 2.39 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। CM नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

मदन सहनी
दरभंगा जिले के बहादुरपुर सीट से JDU के विधायक हैं। ये स्नातक हैं और 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर दो आपराधिक मामले दर्ज है। एक मामला बहादुरपुर और दूसरा घनश्यामपुर थाना में दर्ज है।

जमा खान
चैनपुर से BSP के टिकट पर चुनाव जीता मगर JDU में शामिल हो गए। ये 30 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें दो केस भभुआ और एक चैनपुर थाना में दर्ज है।

नीरज कुमार सिंह
सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं और सुपौल जिले के छातापुर से BJP के विधायक हैं। 14 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक नीरज पर अलग-अलग आपराधिक मामलों के तहत कुल तीन केस दर्ज हैं। तीनों ही केस में इनके ऊपर चार्ज फ्रेम हो चुका है।

सुभाष सिंह
गोपालगंज सीट से BJP के विधायक हैं। 2 करोड़ 17 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर कुल 6 आपराधिक मामले हैं। इनमें 5 FIR गोपालगंज और छठा थावे के मांझगढ़ थाना में दर्ज है।

नितिन नवीन
पटना के बांकीपुर सीट से BJP के विधायक हैं। इनके ऊपर कुल 5 अपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि किसी भी केस में इनके ऊपर अब तक चार्ज फ्रेम नहीं हुआ है। नितिन नवीन करीब पौने दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सुमित कुमार सिंह
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह जमुई जिले के चकाई सीट से निर्दलीय विधायक हैं, लेकिन इन्होंने अपना समर्थन नीतीश कुमार को दिया है। सुमित 3.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इनके ऊपर मुंगेर के कोतवाली थाना में ट्रस्ट के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी करने के मामले में IPC की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 170, 120बी और 34 के तहत FIR दर्ज है।

सुनील कुमार
गोपालगंज जिले के भोरे सीट से JDU विधायक हैं। बिहार पुलिस में DG बनकर रिटायर हुए हैं। सुनील कुमार 6.28 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

नारायण प्रसाद
पश्चिम चंपारण जिले के नौतन सीट से BJP के विधायक हैं। 1.76 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

जयंत राज
बांका जिले के अमरपुर विधानसभा सीट से JDU के विधायक हैं। 61.67 लाख से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

आलोक रंजन
सहरसा से BJP के विधायक हैं। डॉक्टरेट की उपाधि वाले आलोक के पास 4.15 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इनके उपर कई मामले जर्ज हैं।

प्रमोद कुमार
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सीट से जीतने वाले BJP के विधायक हैं। 3.83 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1