इस बार बिग बॉस का वीकेंड वार बड़ा ही मसालेदार होने वाला है। इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का लगेगा। साथ ही थोड़ा रोमांटिक भी होने वाला है। इतना ही नहीं इसके बाद घरवाले सलमान खान के सामने ही एक दूसरे को खरी खोटी सुनाने लगते हैं। बोल्डनेस का यह तड़का लगाने घरवालों के बीच खुद मल्लिका शेरावत जाएंगी। कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज हदें पार करते हुए दिखाई दिए।
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत ‘मर्डर’ फिल्म के गाने ‘भीगे होंठ तेरे’ पर डांस करते हुए घर में एंट्री ले रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के साथ रोमांटिक डांस भी कर रही हैं। इन दोनों को मल्लिका के साथ ऐसे देख घरवाले हैरान नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में घर में आते ही मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं-‘क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?’ जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- ‘गोद में?’ इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ की गोद में बैठ जाती हैं। फिर मल्लिका सिद्धार्थ से कहती हैं कि ‘आपका दिल किस तरफ है और कहां धड़क रहा है?’ जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- ‘आपके दिल के सामने।’ इसके बाद मल्लिका सिद्धार्थ और आसिम के साथ वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। इन दोनों का डांस देखकर घरवाले हंसने लगते है।
