राहत भरी खबर,स्वास्थ्य मंत्री समेत 45 लोगों की Corona टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

करीब 36 घण्टे की अफरा-तफरी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ के लिए राहत भरी खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सहित उन 45 लोगों की Corona की प्राथमिक जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो पिछले दिनों बॉलीवुड सिंगर Kanika Kapoor के सीधे संपर्क में आए थे। यह सभी लोग Kanika Kapoor के साथ पार्टियों में शामिल हुए थे। Kanika Kapoor 14 मार्च को पूर्व BSP सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीगंज स्थित आवास पर एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इसी पार्टी में BJP, कांग्रेस के कई नेताओं के साथ ही तमाम अधिकारी भी पहुंचे थे। 20 March को Kanika Kapoor की Corona जांच रिपोर्ट सामने के बाद हड़कंप मच गया।

Corona संक्रमित होते हुए भी Kanika Kapoor कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। कनिका के संपर्क में आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री राज्य के कई नेताओं से मिले थे और कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लिया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जयप्रताप सिंह 17 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वह कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के संचारी रोग नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण पर भी गए थे।

इसी बीच वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक भी करते रहे। 17 मार्च को सरकार के तीन साल पूरे पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कैबिनेट व राज्यमंत्रियों की बैठक में भी स्वास्थ्य मंत्री ने हिस्सा लिया था इस बैठक में BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे

पार्टी में जहां राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह परिवार संग शामिल हुए वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने भी शिरकत की। सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद परिवार के साथ शामिल होने का जिक्र है। साथ ही दिल्ली के आदेश सेठ, रफत जमाल, आरती, उर्वशी, लखनऊ की नेहा, नैना भी शामिल रही। आदिल ने पुलिस को इनके मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराये हैं। इसके अलावा यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया), कुश भार्गव समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा रही। चर्चा है कि होली की पार्टी में BSP सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्र ‘अंटू’ भी शामिल हुए। अंटू का तो वीडियो भी वायरल हुआ है।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी अभय मिश्र डालीबाग चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह शुक्रवार को जब डंपी के बंगले पर पहुंचे तो वहां आदिल मौजूद मिला। पुलिस ने उससे तीन मीटर की दूरी से बात की। पार्टी का पूरा ब्योरा लिया। फिर उनके रिश्तेदारों के बारे में बात की।

एडीसीपी ने आदिल व उसके यहां मौजूद नौकरों समेत 8 लोगों को बंगले के अंदर ही रहने को कहा। उन्हें सेल्फ आइसोलेट करने के बाद पुलिस ने चेतावनी भी दी कि बाहर न निकलें। एक मेहमान आदिल के धर से बाहर जाते मिला तो उसे भी सामान सहित अंदर जाने को कहा। एसीपी ने कहा कि अब 14 दिन आइसोलेट रहना पड़ेगा। फिर डाक्टरों की अनुमति के बाद ही जाने को मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1