aicc bihar conference

बिहार में बांका से बोधगया तक 18 जिले में 28 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी

दिनांक 13 नवम्बर, 2022 को भारत जोड़ों यात्रा के संदर्भ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह जी, एआईसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन, राज्य सभा सदस्य श्री जयराम रमेश जी एवं बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भक्त चरण दास जी , बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा तथा बिहार भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी प्रदेश श्री अवधेश प्रसाद सिंह ने बिहार के नागरिक समाज एवं डेवलपमेंट सेक्टर के साथियों के साथ भारत के वर्तमान राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर एक संवाद एवं भारत जोड़ो यात्रा” स्थानीय जगजीवन राम संसदीय अध्धयन, पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा के स्वागत भाषण में कहा कि वर्तमान समय में सिविल सोसायटी की भूमिका आज के समय में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।अपने संबोधन में श्री दिग्विजय से ने कहा कि हम मानते है कि कांग्रेस ने बहुत ग़लतियाँ की होंगी, लेकिन कांग्रेस ने कभी सांप्रदायिक ताक़तों से हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने कहा आज आरएसएस और भाजपा की सरकार ना सिर्फ़ संविधान की मर्यादा का उलंघन कर रही वरन् समाजिक संस्थाओं को भी प्रताड़ित कर रही। हर संस्थाओं पर धीरे धीरे आरएसएस के लोगों का क़ब्ज़ा हो रहा है। अगर जनता 2024 में भी नहीं चेती तो ना लोकतंत्र रहेगा और ना समाजसेवी संस्थायें। सामाजिक संस्थाओं के लोग आज जेल में हैं, उनको आय के श्रोत पर कुठाराघात हो रहा है। आज अगर हम नहीं संभलेंगे तो कभी आगे नहीं संभल सकते। श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सिविल सोसायटी का सम्मान करता था, करता हूं और करता रहूंगा। आज देश में नफ़रत का बीज बोने का काम कर रही है गैर पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। यह संस्था आज युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्भ्रमित करने काम कर रही है ऐसे में यह आवश्यक है कि सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शैक्षणिक में जाकर युवाओं को सही दिशा देने का काम करें।

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से बताया कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, यह यात्रा पूरे देश को जोड़ने के लिये है। राहुल गांधी रोज लगभग 23-25 किलोमीटर चल रहे और हज़ारों लोगों से मिल रहे। इसका फ़र्क़ पड़ रहा है। कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता का कोई मायने नहीं है। कांग्रेस को केंद्र में रख कर ही विपक्षी एकता हो सकता है। कांग्रेस ने विपक्ष को बहुत कुछ दिया और अब कांग्रेस की बारी है, ये बात समझनी होगी। कांग्रेस मजबूत होगा तो विपक्ष कभी मजबूत होगा। भारत जोड़ो यात्रा में आप सबों का स्वागत है।श्री जयराम रमेश जी ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बांका से बोधगया तक 18 जिले में 28 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। बाकी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी और यह यात्रा कहीं न कहीं उस यात्रा में शामिल हो जाएगी। आज़ तक भारत जोड़ो यात्रा के पचपन प्रतिशत तक पूरा कर चुकी हैं।इस यात्रा में 30 सिविल सोसायटी के लोग चल रहे हैं साथ ही बिहार के पांच कांग्रेस कार्यकर्ता चल रहे हैं। मैं आप सभी को इस यात्रा के लिए निमंत्रण देता हूं।आप भी आईये और हमारे साथ चलिए। अभी मेधा पाटकर भी हमारे साथ इस यात्रा में शामिल हो रहीं हैं।इस यात्रा का मकसद चुनाव नहीं है।जो कांग्रेस के वर्षों से विरोध में रहें हैं वो हमारे साथ है। बिहार में पालिटिकल कान्सेयसनेश बहुत ज्यादा है जिसका हमें फायदा लेना है और एक मजबूत नेतृत्व वाला विपक्ष बनाना है।आइये हम सब मिलकर इस यात्रा में शामिल हो।

कार्यक्रम में भाग ले रहे सामाजिक संस्थाओं ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि एक समय हम कांग्रेस का विरोध करते थे लेकिन आज हमारे सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।लोकतांत्रिक जन मोर्चा की श्रीमती कंचन माला जी ने कहा कि बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा होनी चाहिए और इस यात्रा में सिविल सोसायटी के पुरजोर समर्थन का आश्वासन दिया। फादर जोश ने कहा कि आज देश के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस ही देश को बचा सकती है। कपिलेश्वर राम ने कहा कि भारतीय संविधान को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है भारत जोड़ो यात्रा अभियान।सिस्टर सुधा वर्गीस ने दलितों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल करनें की बात कही।डा. पी घोष ने भारत के वर्तमान आर्थिक स्थिति पर चिंता प्रकट किया।

श्री अनिल राय ने कहा कि आज देश में जगह जगह पर घोर असंतोष के बुलबुले फूट रहे हैं और और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस इसका नेतृत्व कर रही है। हमें आज के माहौल से निपटने के लिए दो स्तर पर युद्ध की तैयारी करनी है-वैचारिक स्तर पर और ज़मीनी स्तर पर।रूपेश जी ने कहा कि आज देश में एक ऐसा वातावरण बन गया है जिसमें हम सब मिलकर लड़ने को तैयार हैं। प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि बिहार को एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है।समाजसेवी ग़ालिब जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत साहित्यिक-सांस्कृतिक तथा सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ना होगा।इसके अलावे मदन जी, प्रमोद शर्मा जी, प्रभाकर जी, शुभमुर्ती जी, डा शरद, डा मधुबाला, डा. शशी कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सिस्टर डोर्थी, सौरव सिन्हा आदि लोगों ने भी अपनी बात रखी।
मंच का संचालन बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने किया तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुल अभिजीत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1