‘भारत बचाओ’ खतरे में है भारत और अम्बेडकर का संविधान -प्रियंका

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शंखनाथ कर दिया है। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, नागरिकता संशोधन बिल और भाजपा शासित प्रदेशों में कानून व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली में आज ‘भारत बचाओ रैली’ का आयोजन किया है। रैली में विभिन्न प्रदेशों से हजारों पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। इस रैली के जरिए कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन भी कर रही है। माना जा रहा है कि रैली की सफलता से ही कांग्रेस की भावी रणनीति तय होगी। साथ ही यह रैली प्रियंका गांधी के नेतृत्व की भी अग्निपरीक्षा है। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश भर से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे हैं।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी अपनी आवाज बुलंद करें। यह देश प्रेम का है। अहिंसा का देश है, युवाओं के सपनों का देश है। यह ऐसा देश है जिसके लिए यहां के सैनिक जान देने का जज्बा रखते हैं। प्रियंका गांधी ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा, हमें अपने देश को बचाना है। क्योंकि इस पर एक ऐसी सरकार का साया है, जिसमें समानता नहीं है।

पहले पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी, विकास हो रहा था। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद देश निरंतर गर्त में जा रहा है, रोजगार घट रहा है, महंगाई बढ़ रही है। व्यापारी परेशान हैं।

नागरिकता संशोधन बिल पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस महासचिव ने कहा, बीजेपी सरकार में ऐसे कानून बन रहे हैं, जिनसे देश का संविधान खतरे में पड़ गया है। इसलिए मैं कश्मीर से अरुणाचल तक सभी से कहना चाहती हूं कि आप अपनी आवाज उठाइये। अगर चुप रहे तो अम्बेडकर का लिखा हुआ संविधान खत्म हो जाएगा। भाजपा शासित प्रदेशों में महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रियंका ने हमला किया। प्रियंका ने कहा, आज देश में चारों तरफ अन्याय है। महिलाएं असुरक्षित हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर देश बचाना है।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में शनिवार को कांग्रेस दिल्ली के राम लीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली का उद्देश्य जीडीपी में गिरावट, आर्थिक सुस्ती, महंगाई और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। रैली में राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ. सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1