वजन घटाना चाहते हैं? फिटनेस ट्रेनर ने बताए फैट बर्न करने वाले 3 सबसे असरदार कार्डियो एक्सरसाइज

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में सही वर्कआउट चुनना बेहद जरूरी है। फिटनेस ट्रेनर हेलेना हैम्स्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर फैट बर्न करने के लिए तीन असरदार कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में बताया। उनके मुताबिक, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए अपनी फिटनेस और क्षमता के अनुसार कार्डियो वर्कआउट चुनना चाहिए। वीडियो में वह ट्रेडमिल रनिंग, इनक्लाइन वॉकिंग और स्टेयरमास्टर का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रही हैं।

फिटनेस ट्रेनर हेलेना हैम्स्टर के मुताबिक, 30 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज से अच्छी-खासी कैलोरी बर्न की जा सकती है। उनके अनुसार, 30 मिनट तक दौड़ने से करीब 390 कैलोरी, इनक्लाइन वॉकिंग से लगभग 150 कैलोरी और स्टेयरमास्टर पर वर्कआउट करने से करीब 240 कैलोरी खर्च होती हैं। हालांकि, उनका कहना है कि ये एक्सरसाइज मुख्य रूप से शरीर की बाहरी चर्बी कम करने में मदद करती हैं। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फैट लॉस केवल ज्यादा कैलोरी बर्न करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी फिजिकल एक्टिविटी चुनना भी जरूरी है जो आपकी लाइफस्टाइल के अनुकूल हो और सही तरह के फैट को टारगेट कर सके। उन्होंने रनिंग, इनक्लाइन वॉकिंग और स्टेयरमास्टर को प्रभावी कार्डियो विकल्प बताया है।

रनिंग के फायदे
•30 मिनट में लगभग 150 कैलोरी बर्न करता है।
•रनिंग अंगों के आस-पास जमे फैट को टारगेट करता है।
•ये एक ऐसा वर्कआउट है जिसके बाद रिकवरी की जरूरत नहीं होती। इसे रोज़ाना किया जा सकता है।
•यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो कम समय में तेज़ी से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं और जिनका स्टैमिना पहले से ही अच्छा है।

इनक्लाइन वॉकिंग के फायदे
•30 मिनट में लगभग 150 कैलोरी बर्न होती हैं।
•यह सीधे विसरल फ़ैट को टारगेट करता है।
•इसे हर ऐज ग्रप के लोग अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

स्टेयरमास्टर के फायदे
•30 मिनट में लगभग 240 कैलोरी बर्न होती हैं।
•स्टोर किए गए ग्लाइकोजन का भरपूर इस्तेमाल करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।
•यह उन लोगों के लिए बेस्ट वर्कआउट है जो कैलोरी बर्न करने और फैट को टारगेट करने के बीच संतुलन चाहते हैं।

आपके लिए क्या है बेस्ट?
अगर आपका लक्ष्य कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करना है, तो रनिंग एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। वहीं, पेट के आसपास जमी चर्बी को कम करने के लिए इनक्लाइन वॉकिंग को प्रभावी माना जाता है। अगर आप इन दोनों के बीच संतुलित विकल्प तलाश रहे हैं, तो स्टेयरमास्टर भी अच्छा चुनाव हो सकता है। अपनी फिटनेस, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखकर सही कार्डियो एक्सरसाइज चुनने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1