HEAVY RAIN CREATED HAVOC IN BENGALURU

बाढ़ में डूबा बेंगलूरु, घर और दुकानों से लेकर दफ्तर तक पानी से लबालब

इस समय पूरे देश में बाढ़ का कहर जारी है। देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। जनता परेशान है। वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भी पानी-पानी हो गया है। आईटी हब बेंगलुरु को हाईटेक शहर के पैमाने पर अव्वल बताया जाता है, लेकिन वहां की सड़कें भारी बारिश से बेहाल हैं। बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई शहरों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। घर और दुकानों से लेकर दफ्तर तक पानी से लबालब हैं।

बता दे कि कर्नाटक में बीते दो दिन में हुई मूसालाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़को पर पानी भरा होने की वजह से लोगों का घरों से ऑफिस के लिए निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश और बाढ़ की वजह से कई आईटी कंपनियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। सड़क पर बने डिवाइडर भी पानी में डूब गए हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से नहीं मिलेगी राहत
यहां तक की लोगों के घरों में बने बेसमेंट तक पानी से लबालब हैं। बेंगलुरु शहर के कई निचले इलाकों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित है। इस बीच मौसम विभाग ने अभी कर्नाटक के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु और अन्य जिलों जैसे कोडागु, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिकमंगलूर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से बेहाल राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रभावित इलाकों में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात करने और जलमग्न इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकालने की बात कही है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1