भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज सलाना आम बैठक में बीसीसीआई के 39वे अध्यक्ष बनेंगे, आपको बता दें कि इस पद के लिए वो आवेदन करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे, मतलब अगर ये कहा जाए कि ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ निर्विरोध ही बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले हैं तो कहना गलत नहीं होगा। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा आज की जाएगी। आपको बता दें कि 10 महीने के लिए बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले गांगुली 5 साल 2 महीने से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। नए नियमों के अनुसार बोर्ड का कोई भी सदस्य लगातार 6 साल तक ही किसी पद पर रहेगा। इस तरह गांगुली का बोर्ड में कार्यकाल सितंबर 2020 में समाप्त हो जाएगा। गांगुली के साथ गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह निविर्रोध सचिव चुने जाएंगे तो केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
