Bank Holiday

Bank Holiday: 20 August को बैंक जाने का प्लान है? रुकिए! यहां चेक कर लें हॉलिडे की ये लिस्टBank Holiday Bank Holiday RBI

Bank Holiday Wednesday August 19, 2026: अगर कल आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है और इसके लिए ब्रांच विजिट करना जरूरी है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने कल बैंकों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है. ऐसे में कल ब्रांच जाने का कोई मतलब ही नहीं बनता है. अब सवाल आता है कि रिजर्व बैंक ने 19 अगस्त को बैंकों को छुट्टी क्यों दी है?

कल की क्यों है छुट्टी?
बता दें कि कल देश के सभी शहरों में बैंक बंद नहीं रहेंगे,बल्कि केवल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती है. इस अवसर पर अगरतला के सभी सरकारी, निजी और क्षेत्रीय बैंक बंद रहने वाले हैं.
आपके शहर में बैंक खुलेंगे या नहीं?
कल त्रिपुरा में भले ही बैंक शाखाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी, लेकिन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, जयपुर जैसे देश के तमाम हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. ऐसे में यहां रहने वाले लोग बैंक जाकर आराम से अपने काम निपटा सकेंगे. अगर आप अगरतला के रहने हैं, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक बंद रहने की स्थिति में भी ऑनलाइन व डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी.

अगस्त में और किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद?
22 अगस्त: चौथा शनिवार – सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी.

23 अगस्त: रविवार – पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी.

28 अगस्त: पहला ओणम – केरल में बैंक बंद रहेंगे.

29 अगस्त: तिरुओणम – केरल में बैंक बंद रहेंगे.

30 अगस्त: रविवार – पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी.

31 अगस्त: श्री कृष्ण जन्माष्टमी / अवनी अवित्तम – यूपी, एमपी, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंकों में अवकाश.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1