अगस्ता वेस्टलैंड (AgustaWestland) मामले में रतुल पुरी(Ratul Puri) को राहत मिलती नहीं दिख रही, इस केस में अब मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री (CM) कमलनाथ(Kamalnath) के भांजे रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। बता दें रतुल पुरी अपनी कंपनियों के माध्यम से अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं।

रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)(Enforcement Directorate) के जांच के दायरे में हैं उनपर आरोप है कि पुरी की फर्मों से जुड़े खातों का इस्तेमाल वीआईपी हेलीकॉप्टरों के लिए अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में रिश्वत और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पैसे प्राप्त करने के लिए किया गया।

प्रवर्तन निर्देशालय ने रतुल पुरी को 20 अगस्त 2019 को रतुल पुरी को गिर्फतार किया था, 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में ये गिर्फतारी हुई थी। इसी तरह एक अन्य केस में रतुल पुरी पर अपनी कंपनी के जरिए कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है।
रतुल बैंक फ्रॉड के आरोपों का सामना कर रहे हैं, ये
मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया(Central Bank Of India) को करीब 354 करोड़ रुपये का चूना लगाने से जुड़ा
है। इस केस में सीबीआई
(CBI) ने रतुल पुरी (Ratul Puri) के
खिलाफ मोजरबेयर इंडिया (एमबीआईएल) मामले
में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने
उनको प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए)( Prevention of Money
Laundering Act) के तहत गिरफ्तार किया था।
