Tokyo 10 passengers injured

टोक्यो: ट्रेन में एक हमलावर ने 10 लोगों को घोंपा चाकू,दो की हालत गंभीर

जापान की राजधानी टोक्यों में दैनिक यात्रियों की एक Train में एक हमलावर ने चाकू मारकर 10 लोगों को घायल कर दिया। इनमें से 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह घटना ओलिंपिक खेल गांव से कुछ ही दूरी पर हुई है। वारदात के बाद आरोपित हमलावर मौके से भाग निकला लेकिन बाद में उसे दबोच लिया गया। जापान के एनएचके टीवी ने बताया कि हमला करने वाला अपना चाकू मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे Tokyo के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। Tokyo में इस समय ओलिंपिक खेल चल रहे हैं।

Tokyo दमकल विभाग ने कहा कि 10 घायल यात्रियों में से 9 को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि 10वां व्यक्ति मामूली रूप से घायल था। उसे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक उपचार देकर जाने दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए सभी लोग होश में थे। घटनास्थल पर पुलिस और बाकी जांच एजेंसियों की कई टीमें मौजूद हैं।इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के बाद Train पास के एक स्टेशन पर जाकर रुकी। जिसके बाद Train में सवार यात्री घबराए हुए गाड़ी से बाहर निकलने लगे।


एक दूसरे व्यक्ति ने एनएचके को बताया कि उसने यात्रियों को खून से लथपथ हालत में ट्रेन से बाहर आते देखा। जिसके बाद स्टेशन से डाक्टरों और मेडिकल सहायता लाने के लिए अनाउंस किया गया। एनएचके ने कहा कि संदिग्ध एक स्टोर में गया और कहा कि वह भागते-भागते थक गया है। स्टोर मैनेजर ने उस व्यक्ति की शर्ट पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को फोन किया। मैनेजर ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की उम्र 20 साल के आसपास है। रेलवे आपरेटर ओडाक्यू इलेक्टि्रक रेलवे कंपनी के मुताबिक छूरेबाजी की यह वारदात सीजोगाउकेन स्टेशन के पास हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1