देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है और काउंटिंग सेंटर्स के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आ रही है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है और किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आ रही है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हालही में विधानसभा चुनाव हुए थे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव कराए गए थे।
पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, AIADMK गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच है। केरल में मुख्य मुकाबले में LDF,UDF और NDA है। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला NDA बनाम कांग्रेस गठबंधन के बीच है।
चुनाव के दौरान मुख्य चेहरों की बात करें तो वह ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, मोहम्मद सलीम, एम.के. स्टालिन, उद्धयनिधि स्टालिन, पिनारयी विजयन, वी.डी. सथीसन, राजीव चंद्रशेखर, हिमंता बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, एन. रंगास्वामी और वी. वैथिलिंगम हैं। इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाकर पूरी ताकत झोंकी है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग-
पश्चिम बंगाल: रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हिंदू बूथ पर बीजेपी जीत रही है
रुझानों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हिंदू बूथ पर बीजेपी जीत रही है। टीएमसी को 100 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। मालदा-मुर्शिदाबाद में मुसलमान बंटा है। बता दें कि अभी तक के रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी 158 सीटों पर आगे है और टीएमसी 119 सीटों पर आगे है।
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे, बरहमपुर से अधीर रंजन आगे
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। बरहमपुर से अधीर रंजन आगे हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली आगे चल रही हैं। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार राज चक्रवर्ती 189 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तमिलनाडु में दोनों सीटों पर सुपरस्टार विजय आगे
तमिलनाडु में दोनों सीटों पर सुपरस्टार विजय आगे चल रहे हैं। टीवीके 54 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु की सियासत में नई एंट्री मारने वाली टीवेके इतनी बढ़त हासिल कर लेगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। अगर ये बढ़त जारी रही तो सरकार बनाने में टीवीके की अहम भूमिका हो सकती है।
कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम पीछे
कोलकाता पोर्ट सीट पर शुरुआती रुझानों में तृणमूल के फिरहाद हकीम पीछे चले गए हैं और बीजेपी के राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है और टीएमसी उससे पीछे चल रही है।
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथूर सीट पर पीछे, बेटे भी पिछड़े
रुझानों में कोलाथूर से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पीछे चल रहे हैं। स्टालिन के बेटे भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। इससे राज्य के सियासी गलियारों में हड़कंप चल रहा है।
तमिलनाडु चुनाव: बड़ी खिलाड़ी बन सकती है TVK, 48 सीटों पर आगे
शरुआती रुझानों में टीवीके ने बड़ी बढ़त हासिल की है। टीवेके 48 सीटों पर आगे है, जोकि राज्य में सरकार बनाने में अहम कड़ी साबित हो सकती है।
रुझानों में पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन को फायदा
प्रारंभिक रुझानों से संकेत मिलता है कि पुडुचेरी में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को फायदा हो सकता है। गौरतलब है कि पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव हुए थे।
पश्चिम बंगाल: शुरुआती रुझानों में भाजपा चल रही आगे, TMC पीछे
बहरामपुर, जहां से अधीर रंजन लड़ रहे चुनाव, वहां से कांग्रेस आगे चल रही है। रघुनाथगंज, फरक्का से TMC आगे चल रही है। बंगाल- बगदा, गायघाटा से भाजपा आगे है। भगवानगोला से TMC आगे चल रही है। पश्चिम
भवानीपुर से शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी पीछे
भवानीपुर से शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। इसे बंगाल की सियासत में एक बड़ी घटना माना जा रहा है। अगर ममता इस सीट पर पिछड़ जाती हैं तो उनकी राजनीतिक साख पर काफी प्रभाव पड़ेगा।
तमिलनाडु के शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन ने बनाई बढ़त
तमिलनाडु के शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन ने बढ़त बनाई है। वह 39 सीटों पर आगे है। एआईडीएमके+ 11 सीटों पर आगे है। टीवीके+ 12 सीटों पर आगे है। गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में टीवीके भी मुकाबले में है।
केरल के शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने बनाई बढ़त
केरल के शुरुआती रुझानों में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। जहां यूडीएफ 31 सीटों पर आगे है, वहीं एलडीएफ 39 सीटों पर आगे है। बीजेपी+ 2 सीटों पर आगे है।
असम के शुरुआती रुझानों में भी बीजेपी आगे
असम के शुरुआती रुझानों में भी बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है और वह 58 सीटों पर आगे है। कांग्रेस गठबंधन 14 सीटों पर आगे है। अन्य के पास 2 सीटें हैं।
पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बनाई शानदार बढ़त, टीएमसी हुई पीछे
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शानदार बढ़त बनाई है। रुझानों में बीजेपी 90 सीटों पर आगे चल रही है और टीएमसी 60 सीटों पर आगे है। इस रुझान को देखकर बीजेपी के लोग खुश नजर आ रहे हैं। इस बार बीजेपी ने बंगाल चुनाव में अपनी पूरी ताकत भी झोंक दी थी।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “व्यवस्था हर जगह एक जैसी है, कोई संवेदनशील या गैर-संवेदनशील मतगणना केंद्र नहीं है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। सीएपीएफ के अलावा, सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस भी तैनात है। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूरी हैं। कोई समस्या नहीं है।”
केरल के शुरुआती रुझानों में एलडीएफ को बढ़त
केरल के भी शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। यहां 27 सीटों में से 15 सीटों पर डीएमके गठबंधन आगे चल रहा है। यूडीएफ 10 सीटों पर और बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में ही डीएमके गठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई है।
तमिलनाडु के शुरुआती रुझान सामने आए, डीएमके ने 3 सीटों पर बनाई बढ़त
तमिलनाडु के भी 5 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। यहां डीएमके ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है और एआईडीएमके ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है। टीवेके ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है।
सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार बोले- हम बहुत ही आराम से जीत हासिल करने जा रहे
सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार गौतम देब ने कहा, “मेरी पार्टी राज्य स्तर पर बहुत ही आराम से जीत हासिल करने जा रही है। सिलीगुड़ी मेरा गृह नगर है, मेरी मातृभूमि है। मैंने अपना पूरा जीवन सिलीगुड़ी के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। मैं यहां से पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने पूरी ईमानदारी, गरिमा और निष्ठा के साथ काम किया है। मुझे उम्मीद है कि सिलीगुड़ी के लोग भारी संख्या में मेरा समर्थन करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आएगी।”
ममता ने भवानीपुर के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की। बनर्जी इस सीट से इस बार भी उम्मीदवार हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह बैठक हुई। भवानीपुर में बनर्जी का मुख्य मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर उन्हें हराया था। मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर हुई इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता और कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम समेत कई नेता मौजूद रहे।
असम में 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा
असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी। उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं। नगांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी। मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) वाले ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं।
VVPAT पेपर पर्चियां मोक पोल की हैं-ज़िला निर्वाचन अधिकारी
उत्तरी 24 परगना के ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट किया, “जांच करने पर यह पाया गया है कि दिखाई गई VVPAT पेपर पर्चियां मतदान के दिन से पहले किए गए एक मॉक पोल से संबंधित हैं, न कि मतदान के दिन हुए वास्तविक मतदान से। इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, और सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।”
केरल में बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत-BJP प्रवक्ता
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर BJP प्रवक्ता KVS हरिदास ने कहा, “इस बार केरल में BJP को काफी उम्मीदें हैं। NDA को नई विधानसभा में बड़ी संख्या में MLA मिलने की उम्मीद है। हम 1982 से BJP के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। हर बार लोग UDF और LDF में से ‘कम बुरा’ विकल्प चुनते रहे हैं। अब उन्हें एक तीसरी ताकत मिल गई है, जो 2024 में तब साफ दिखी जब सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। राज्य में एक ऐसी लहर चल रही है जो UDF और LDF, दोनों के ही खिलाफ है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह राज्य में एक और बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत होगी।”
पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना जिले में VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिलीं
पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती से ठीक एक दिन पहले उत्तर 24 परगना के नोआपारा विधानसभा के बूथ नंबर 29 की VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिलीं। मध्यमग्राम विधानसभा की इछापुर नीलगांज पंचायत के सुभाषनगर में ये पर्चियां मिली।इस सीट से CPIM की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी और पुलिस मौके पर पहुंची। इस सीट से TMC के त्रिनांकुर भट्टाचार्य और BJP के अर्जुन सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
तमिलनाडु के रानीपेट में मतगणना की तैयारियां जारी
तमिलनाडु: रानीपेट ज़िले में वोटों की गिनती की तैयारियां चल रही हैं। वोटों की गिनती का काम वालजापेट में अरिगनार अन्ना सरकारी महिला कला कॉलेज के अंदर बनाए गए खास केंद्रों पर होगा, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से लाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें क्षेत्र के हिसाब से रखी जा रही हैं।
ज़िला चुनाव अधिकारी और ज़िला कलेक्टर चंद्रकला ने गिनती केंद्र पर चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने अराकोनम, शोलिंगुर, रानीपेट और आरकोट विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारियों के साथ वोटों की गिनती के दौरान अपनाए जाने वाले नियमों और प्रक्रियाओं पर चर्चा की।
यूडीएफ के पक्ष में रिजल्ट आएगा:शशि थरूर
तिरुवनंतपुरम: एग्जिट पोल में यूडीएफ को बढ़त मिलने के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमारे देश में एग्जिट पोल में कई तरह की खामियां होती हैं, इसलिए मैं इन पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहता। हालांकि, यह दिलचस्प है कि सभी एग्जिट पोल एक जैसी राय दे रहे हैं और एकमत नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल से अब तक जिन विशेषज्ञों, पत्रकारों, पर्यवेक्षकों और विभिन्न दलों के राजनीतिक विश्लेषकों से उनकी बात हुई है, सभी का मानना है कि यह चुनाव यूडीएफ के पक्ष में जाएगा। थरूर ने कहा कि अगर नतीजे इसके उलट आते हैं तो यह हैरान करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि अब सभी को कल सुबह आने वाले नतीजों का इंतजार है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सुबह के मध्य तक यूडीएफ के पक्ष में एक स्पष्ट और मजबूत तस्वीर सामने आ जाएगी।
4 मई को आएंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को सामने आ जाएंगे। सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और शाम तक ये स्थिति साफ हो जाएगी कि किस राज्य में किस पार्टी को जीत हासिल हुई है। इस बार के चुनाव बेहद दिलचस्प हुए हैं। कई राज्यों में वोटिंग प्रतिशत भी सुधरा है।

