Assembly Polls 2023:

Assembly Election 2023 Date: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कब होंगे चुनाव? यहां जानिए

Assembly Polls 2023: उत्तर पूर्व के 3 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को चुनाव आयोग मेघालय, (Meghalaya) त्रिपुरा (Tripura) और नागालैंड (nagaland) में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और विस्तार से इलेक्शन नोटिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी। चलिए इन 3 राज्यों का राजनीतिक समीकरण भी जान लीजिए।

मेघालय की विधानसभा में भी बीजेपी (BJP) की स्थिति कुछ खास नहीं है। 60 विधानसभा सीटों पर वाले मेघालय में बीजेपी (BJP) के पास 9.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ 2 सीटें हैं। वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो राज्य में कुल दो लोकसभा सीटें हैं और दोनों ही बीजेपी के पास नहीं हैं। यहां एक सीट कांग्रेस तो एक सीट एनपीपी (National People’s Party) के पास है।

BJP नालागैंड में सुस्त, त्रिपुरा में चुस्त!

उत्तर पूर्व के एक और राज्य नागालैंड में भी बीजेपी (BJP) की राजनीतिक हालात कुछ खास नहीं है। यहां 15.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बीजेपी (BJP) के पास 60 में से 12 विधानसभा सीटें ही हैं। हालांकि, त्रिपुरा में बीजेपी (BJP) की स्थिति काफी बेहतर है। यहां दो लोकसभा सीटें हैं और बीजेपी के पास दोनों है। वहीं विधानसभा में भी बीजेपी (BJP) के पास बहुमत है। 60 में से 36 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
तीन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन हैं?

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफियू रियो नागालैंड के मुख्यमंत्री हैं
बीजेपी के नेता माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं
एनपीपी के कॉनराड संगमा मेघायल के मुख्यमंत्री हैं
इस साल किन राज्यों में होंगे चुनाव?

छत्तीसगढ़
कर्नाटक
मेघालय
नागालैंड
त्रिपुरा
मध्य प्रदेश
मिजोरम
राजस्थान
तेलंगाना

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1