ICC T20I रैंकिंग में दीप्ति शर्मा का जलवा, एशिया कप 2026 में शानदार गेंदबाजी से लगाई लंबी छलांग

एशिया कप 2026 में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर ICC T20I रैंकिंग में भी देखने को मिला है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने टूर्नामेंट के तीन मैचों में अब तक 8 विकेट लिए हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर एन श्री चरणी 7 विकेट के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

श्री चरणी नंबर-1 गेंदबाज
दीप्ति शर्मा दिसंबर 2025 में महिला T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर थीं, लेकिन बाद में एन श्री चरणी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। ताजा रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर हैं, जबकि सोफी एक्लेस्टोन दूसरे और चार्ली डीन तीसरे स्थान पर हैं। श्री चरणी और दीप्ति के बीच महज 70 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। वहीं, नशरा संधू के हांगकांग के खिलाफ रिकॉर्ड 6 विकेट लेने के बावजूद वह खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि सादिया इकबाल 10वें नंबर पर हैं।

स्मृति मंधाना 5वें पायदान पर बरकरार
ICC महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर भारतीयों में सबसे आगे बनी हुई हैं। टॉप-10 में भारत की शेफाली वर्मा सातवें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें नंबर पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष स्थान पर कायम हैं। एशिया कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहीं मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या 18 कर ली। इसी पारी के दौरान उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1