अर्नब गोस्‍वामी के खिलाफ नई FIR, महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट का केस

अर्नब गोस्वामी को अदालत ने कोर्ट के अंदर फोन का उपयोग करने और कार्यवाही को लाइव प्रसारण करने पर फटकार लगाई

मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को टीवी न्यूज चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्‍नी, बेटे और दो अन्‍य के खिलाफ एक ताजा FIR दर्ज की। उन्‍होंने गिरफ्तार करने गए पुलिस अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज कराया था। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 353, 504, 506 और 34 के तहत FIR दर्ज की गई। गोस्वामी (Arnab Goswami) के खिलाफ महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथ‍ित मारपीट करने के आरोप में एक और FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि आज सुबह जब उनके निवास पर पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की। इसके अलावा अर्नब गोस्वामी को आज अदालत ने कोर्ट के अंदर फोन का उपयोग करने और कार्यवाही को लाइव प्रसारण करने पर फटकार लगाई।

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को दिल्‍ली और मुंबई में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की तुलना आपातकाल से की। वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ता काले बिल्ले या काले कपड़े पहनेंगे, जब तक कि टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी को पुलिस द्वारा रिहा नहीं किया जाता है।

महाराष्‍ट्र के BJP अध्यक्ष ने रिपब्लिक टीवी के संपादक की आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी को “आपातकाल की तरह” करार दिया। उन्‍होंने कहा कि अर्नब की रिहाई तक BJP कार्यकर्ता काले बैज या काले कपड़े पहनेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि मामला गोस्वामी के खिलाफ था, एक राजनीतिक स्कोर को सुलझाने के लिए फिर से खोल दिया।

BJP दिल्ली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ फासीवादी कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में BJP प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने टार्च रैली निकाली।

गौरतलब है कि अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। मुंबई पुलिस की एक टीम सुबह अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची और उन्हें पुलिस वैन में बैठाकर अपने साथ ले गई। रिपब्लिक टीवी ने इस पूरे मामले पर बयान जारी कर अपना पक्ष भी रखा है। पुलिस का कहना है कि अर्नब गोस्वामी को 53 साल के एक इंटीरियर डिज़ाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1