21 जून के एनुलर सूर्य ग्रहण में क्या है खास, ग्रहण से पहले के ये नियम जान लें

भारत में 21 जून को सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) दिखेगा और देश के कुछ हिस्सों में यह एनुलर नजर आएगा। खगोल प्रेमियों को इस दौरान ‘रिंग फायर’ देखने का अवसर मिलेगा। हालांकि देश के अधिकतर हिस्सों में सूर्यग्रहण आंशिक होगा।

इस बार 21 जून आषाढ़ अमावस्या को लगने वाले सूर्ग्रय हण का सूतक काल माना जाएगा और यह ग्रहण लोगों के जीवन पर असर भी करेगा। ज्योतिषियों की मानें तो यह कंकण आकृति ग्रहण है। इसके साथ ही यह ग्रहण सूर्य भगवान के दिन रविवार को लग रहा है। इस ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण पर सूतक काल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ भागों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

21 जून को सूर्य ग्रहण दिन में 9:16 बजे शुरू होगा। इसका चरम दोपहर 12:10 बजे होगा। मोक्ष दोपहर में 3:04 बजे होगा। सूतक काल 20 जून शनिवार रात 9:15 बजे से शुरू हो जाएगा। इसी के साथ शहर के मठ-मंदिर के पट भी बंद हो जाएंगे। आपको बता देें कि ज्योतिषशास्त्री ग्रहण के ग्रहण के 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक के समय को सूतक काल मानते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्यग्रहण में ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। बूढ़े, बालक, रोगी और गर्भवती महिलाएं डेढ़ प्रहर चार घंटे पहले तक खा सकते हैं ।

ग्रहण के बाद नया भोजन बना लेना चाहिए । सम्भव हो तो ग्रहण के पश्चात् घर में रखा सारा पानी बदल दें। कहा जाता है ग्रहण के बाद पानी दूषित हो जाता है। ग्रहण के कुप्रभाव से खाने-पीने की वस्तुएँ दूषित न हों इसलिए सभी खाद्य पदार्थों एवं पीने के जल में तुलसी का पत्ता अथवा कुश डाल दें।

ग्रहण के समय पहने हुए एवं स्पर्श किए गए वस्त्र आदि अशुद्ध माने जाते हैं। अतः ग्रहण पूरा होते ही पहने हुए कपड़ों सहित स्नान कर लेना चाहिए। ग्रहण से 30 मिनट पूर्व गंगाजल छिड़क के शुद्धिकरण कर लें।

राजस्थान के सूरतगढ़ और अनूपगढ़, हरियाणा के सिरसा, रतिया, और कुरुक्षेत्र तथा उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, चमोली और जोशीमठ जैसे क्षेत्रों से ‘रिंग फायर’ एक मिनट तक दिखेगा। हालांकि इस बार का ‘रिंग फायर’ उस तरह का नहीं होगा जैसा यह पिछले साल 26 दिसंबर को दिखा था. इस बार यह थोड़ा हल्का होगा। देश के अधिकतर हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण दिखेगा। एनुलर सूर्यग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं।

कोलकाता में आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 46 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर होगा। हालांकि दिल्ली में यह 10.20 AM से 1.48 PM तक, मुंबई में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.27 बजे तक, चेन्नई में 10.22 AM से 1.41 PM तक और बेंगलुरु में सुबह 10.13 बजे से दोपहर 1.31 बजे तक दिखेगा।

आगामी 21 जून को एनुलर सूर्यग्रहण सबसे पहले अफ्रीका के कांगो से शुरू होगा और फिर भारत के राजस्थान में करने प्रवेश से पहले यह दक्षिणी सूडान, इथियोपिया, यमन, ओमान, सहदी अरब, हिंद महासागर और पाकिस्तान से होकर गुजरेगा।

इसके बाद यह तिब्बत, चीन, ताइवान की ओर बढ़ेगा और फिर प्रशांत महासागर के मध्य में समाप्त हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1