LEADERSHIP QUESTIONED BY 3 CM

गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर की अपील

गृहमंत्री Amit Shah कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गृहमंत्री Amit Shah ने खुद भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने Corona टेस्ट जांच करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा है कि हाल के दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, कृपया कर खुद को आइसोलेट करें और जांच करवाएं।

थोड़ी देर पहले ही Amit Shah ने Corona Positive होने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’


अमित शाह Corona Positive पाए जाने के बाद शाम 4.24 मिनट पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए। उन्हें मेदांता के 14वें फ्लोर पर रूम नंबर 4710 में रखा गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चलेगा।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गृहमंत्री के जल्द शीघ्र होने की कामना करते हुए लिखा कि Amit Shah जी, आप शीघ्र ही स्वस्थ हो कर पुनः उसी ऊर्जा के साथ देश सेवा में लगें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।’


गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने उनके स्वास्थ्य ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, ‘अमित शाह जी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ होकर उसी ऊर्जा के साथ देश की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, ‘गृहमंत्री अमित शाह के Corona टेस्ट होने की जानाकारी मिली। मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। मेरी प्रार्थना उनके और उनके परिवार के साथ है।’


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि हम सभी आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं BJP सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, अमित शाह जी आपके Corona Positive होने की खबर से हम सब चिंतित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा, ‘माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के Corona संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा मैं गृहमंत्री अमित शाह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, ‘आपने हमेशा आगे बढ़ कर हरेक चुनौती का सामना किया है। आपके वजह से ही दिल्ली में Corona रोकने की दिशा में अभूतपूर्व काम हुआ है जिससे इसकी रोकथाम में सफलता मिली। हमें पूर्णविश्वास है कि अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बहुत बहुत शुभकामनाएं।’

रविवार को देश में Covid-19 के 54,735 मामले सामने आने के बाद, Coronavirus संक्रमण के कुल मामले की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि 11 लाख से ज्यादा लोग अब तक ठीक भी हुए हैं। महज दो दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 16 लाख का आंकड़ा पार किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक की डाटा के अनुसार Coronavirus संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं, जबकि बीमारी से एक दिन में 853 और लोगों के दम तोड़ने के बाद Covid-19 के कारण मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है।

वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है जबकि देश में 5,67,730 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1